PM Shram Yogi Maan Dhan Yojna 2026: सरकार की यह योजना बनेगी बुढ़ापे का सहारा। आज ही इस योजना से जुड़े।
भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और काम आए वाले लोगों के लिए PM Shram Yogi Maan Dhan Yojna 2026 सरकार की यह योजना बनेगी बुढ़ापे का सहारा। आज ही इस योजना से जुड़े। की शुरुआत की है यह योजना बुढ़ापे में सहारा बन सकती है। इस योजना में इनरोल करने के बाद मासिक किस्त के हिसाब से आपको कुछ रुपए भुगतान करने पड़ते हैं इसके बारे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे।
60 वर्ष की उम्र होने के बाद इसमें हर महीने ₹3000 की मासिक पेंशन मिलने का प्रावधान है यह योजना खास तौर पर ऐसे व्यक्ति के लिए बनाई गई है जिनका बुढ़ापे में आए का कोई नियमित साधन नहीं होता है जिस वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है अटल पेंशन योजना से काफी ज्यादा बेहतर इस योजना को समझा जा रहा है क्योंकि भारत सरकार के द्वारा इसे शुरू किया गया है।
PM Shram Yogi Maan Dhan Yojna 2026 योजना क्या है?
PM Shram Yogi Maan Dhan Yojna 2026 एक शैक्षिक और अंशदाई पेंशन योजना है इसमें इनरोल करने वाले व्यक्ति को प्रत्येक महीने कमाई की एक अंश जमा करनी पड़ती है। आप जितना जमा करेंगे उतना ही सरकार भी आपके खाते में जमा करती जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इस योजना में केवल 40 साल तक लोग इनरोल कर सकते है। मेरे कहने का मतलब यह है कि आपकी उम्र 40 वर्ष हो जाएगी उसके बाद आपको इनरोल नहीं कर सकते है। आपकी उम्र के हिसाब से आपको कितने पैसे प्रत्येक महीना में जमा करना है मैंने एक टेबल के जरिए समझा दिया है यदि आपकी उम्र 40 वर्ष हो गई है तो आपको ₹400 महीने तक जमा करना पड़ सकता है नीचे टेबल में आप समझ सकते हैं।
पीएम श्रम योगी मानधन योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?
प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना का लाभ लेने के लिए कुछ करते हैं जिसको समझना जरूरी है जो निम्नलिखित है:
✅ उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
✅ मासिक आय ₹15,000 या उससे कम होनी चाहिए
✅ व्यक्ति इनकम टैक्स नहीं भरता हो
✅ वह EPFO, ESIC या NPS जैसी अन्य पेंशन योजनाओं में शामिल न हो
👷♂️ किन-किन काम करने वाले लोगों के लिए योजना है?
- रेहड़ी-पटरी वाले (Street Vendors)
- घरेलू कामगार
- रिक्शा चालक
- निर्माण मजदूर
- खेत मजदूर
- बीड़ी मजदूर
- बुनकर (Handloom workers)
- चमड़ा कामगार
- कूड़ा बीनने वाले
- सिर पर सामान ढोने वाले
- ईंट भट्ठा मजदूर
👉 यानी असंगठित क्षेत्र के लगभग सभी मजदूर इस योजना में आ सकते हैं।
पीएम श्रम योगी मानधन योजना में कितना पेंशन मिलेगा और सरकार कितना अंशदान देगी?
पीएम श्रम योगी मानधन योजना मैं जमा करने वाले व्यक्ति और सरकार के बीच 50:50 का अनुपात होता है। उदाहरण के लिए आपकी उम्र यदि 29 साल है और आप इस योजना में शामिल होते हैं और आप प्रत्येक महीने ₹200 जमा करते हैं तो सरकार भी आपके खाते में ₹200 एक्स्ट्रा जमा करेगी जिससे आपके खाते में कुल मिलाकर ₹400 हो जाएगी। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है ऑटो डेबिट के माध्यम से पैसा आपके खाते से प्रत्येक महीने अपने आप कट जाएगा।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में कंट्रीब्यूशन का लिस्ट नीचे टेबल में समझ सकते है:
| Entry Age | Pension Age | Member Contribution | Central Govt Contribution | Total Monthly Contribution |
|---|---|---|---|---|
| 18 | 60 | 55 | 55 | 110 |
| 19 | 60 | 58 | 58 | 116 |
| 20 | 60 | 61 | 61 | 122 |
| 21 | 60 | 64 | 64 | 128 |
| 22 | 60 | 68 | 68 | 136 |
| 23 | 60 | 72 | 72 | 144 |
| 24 | 60 | 76 | 76 | 152 |
| 25 | 60 | 80 | 80 | 160 |
| 26 | 60 | 85 | 85 | 170 |
| 27 | 60 | 90 | 90 | 180 |
| 28 | 60 | 95 | 95 | 190 |
| 29 | 60 | 100 | 100 | 200 |
| 30 | 60 | 105 | 105 | 210 |
| 31 | 60 | 110 | 110 | 220 |
| 32 | 60 | 120 | 120 | 240 |
| 33 | 60 | 130 | 130 | 260 |
| 34 | 60 | 140 | 140 | 280 |
| 35 | 60 | 150 | 150 | 300 |
| 36 | 60 | 160 | 160 | 320 |
| 37 | 60 | 170 | 170 | 340 |
| 38 | 60 | 180 | 180 | 360 |
| 39 | 60 | 190 | 190 | 380 |
| 40 | 60 | 200 | 200 | 400 |
📝 योजना में नाम कैसे लिखवाएं? (Enrollment Process)
योजना में शामिल होने के लिए जरूरी चीजें:
📱 मोबाइल नंबर
🏦 बैंक / जन-धन खाता
🪪 आधार कार्ड
कहाँ जाएं?
👉 अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) जाएं
👉 आधार और बैंक पासबुक लेकर जाएं
👉 वहीं आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा
पहले महीने का योगदान नकद भी दे सकते हैं
📊 अगर बीच में पैसा जमा करना बंद हो जाए तो?
👉 बाद में बकाया राशि और थोड़ी पेनल्टी देकर योजना को फिर से चालू कर सकते हैं
🚪 योजना से बाहर निकलने के नियम (Exit Rules)
🔹 10 साल से पहले छोड़ने पर
- सिर्फ अपना जमा पैसा वापस मिलेगा
- बैंक ब्याज के साथ
🔹 10 साल के बाद लेकिन 60 से पहले छोड़ने पर
- अपना पैसा + फंड का ब्याज (जो ज्यादा होगा)
🔹 मृत्यु या दिव्यांग होने पर
- पति/पत्नी योजना जारी रख सकते हैं
- या पैसा ब्याज सहित निकाल सकते हैं
🏦 इस योजना को कौन संभालता है?
- योजना का संचालन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय करता है
- पेंशन फंड मैनेजर LIC है
- रजिस्ट्रेशन में CSC सेंटर मदद करते हैं
⭐ क्या यह योजना फायदेमंद है?
👉 जिन लोगों के पास कोई बचत या पेंशन नहीं है, उनके लिए यह योजना सहारा बन सकती है।
लेकिन कुछ लोग कहते हैं:
- भविष्य में महंगाई बढ़ने से ₹3000 की कीमत कम हो सकती है
- पेंशन राशि फिक्स है (बढ़ती नहीं)
👉 इसलिए योजना में शामिल होने से पहले अपनी जरूरत और स्थिति जरूर सोचें।
✅ निष्कर्ष (Conclusion)
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना असंगठित मजदूरों के लिए बुढ़ापे में नियमित आय देने का एक अच्छा प्रयास है।छोटी-छोटी बचत और सरकार की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य को थोड़ा सुरक्षित बना सकता है।